सिने-मेल (1 अगस्त 2007)

मैं अंतिम सुपर स्टार हूँ पढ़ने के बाद ऐसा लगा मानो शाहरुख खान सपना देख रहे हो। मेरी उनको सलाह है कि मियाँ ख्वाब से बाहर आओ, तुम तो एक से दस तक भी नहीं हों।
- नवनीत मेहता ([email protected] )

सलमान बेहद अच्छे इंसान है। उनका नाम जितनी भी लड़कियों से जोड़ा गया है, उन रिश्तों में सलमान की कोई गलती नहीं है। सलमान और कैटरीना की जोड़ी बेहद अच्छी लगती है। मेरी शुभकामनाएँ उनके साथ हैं।
- पंकज पटेल ([email protected])

मैं सुपर स्टार हूँ जैसी बातें कहना शाहरुख को शोभा नहीं देती। उन्हें अपना मुँह बंद रखना चाहिए। वह अमिताभ बच्चन के सामने कुछ भी नहीं है। मेरे हिसाब से कुछ नए हीरो आ रहे हैं, जो शाहरुख का स्थान लेने में सक्षम हैं।
- जतिन ओबेरॉय ([email protected])

सलमान और उनकी प्रेमिकाएपढ़ने के बाद मुझे लगता है कि सलमान को अब शादी कर लेना चाहिए। इसी में उनकी भलाई है। यह आलेख हमें बेहद पसंद आया।
- रामकरण यादव ([email protected])
- गोपाल साहू ([email protected])
- बनवारी एल. चौधरी (08000619@echoupal.com)

ऐश्वर्या के लिए नायकों की कमी बहुत अच्छा आलेख हैं। इस तरह के आलेख ज्यादा से ज्यादा देने की कोशिश करें।
- नितिन शर्मा ([email protected])

प्यासा के पचास वर्ष बहुत बढि़या लिखा गया है। इसे पढ़कर मैं बहुत ही भावुक हो गया हूँ।
- रामविकास मिश्रा ([email protected])

चक दे इंडिया की कहानी मुझे और मेरी दोस्त को बेहद पसंद आईं। हम शाहरुख को बेहद चाहते हैं और ये फिल्म जरूर देखेंगे।
- अनिरूद्ध ([email protected])

अजय देवगन मेरे प्रिय कलाकार हैं और मुझे उनकी फिल्म कैश का इंतजार है। मेरे अनुसार यह फिल्म सुपरहिट साबित होगी।
- घनश्याम ([email protected])

गीत-गंगा में चुप-चुप खड़े हो जरूर कोई बात है…. वाला आलेख पसंद आया। इस तरह के आलेख काफी रोचक लगते हैं। मेरा सुझाव है कि आप एक ऐसा स्तम्भ शुरू करें जिसमें गाना कैसे बना इस बारे में बताया जाए।
- रामगोपाल सैनी ([email protected])

सलमान खान के बारे में ज्यादा से ज्यादा खबरें और आलेख दिए जाएँ।
- मौसम खान ([email protected])

ऐश्वर्या राय की सुंदरता सलमान के मन को बेहद मोहक लगी। सलमान पहली बार किसी को दिल से चाहने लगे। ऐश्वर्या भी सलमान को बेहद चाहती थी। ‘हम दिल दे चुके सनम’ में दोनों की केमेस्ट्री बेहद पसंद की गई थी। सलमान और उनकी प्रेमिकाएँ आलेख अच्छा लगा।
- महेश ([email protected])

चक दे इंडिया जैसी फिल्म का मैं बरसों से इंतजार कर रहा था। यह फिल्म केवल शाहरुख के लिए मैं सिनेमाघर में देखने जाऊँगा।
- गौरव ([email protected])

उनकी आवाज में मिठास और अदा कमाल है पढ़ने के बाद रफी साहब के बारे कई नई बातें पता चली। हम उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। दुनिया में रफी साहब जैसे लोग बेहद कम होते हैं। उम्मीद है कि इस तरह की और जानकारियाँ हमें पढ़ने को मिलेंगी।
- शशि ([email protected])
- हेमकांत आचार्य ([email protected])

मीना कुमारी के जीवन और फिल्मों से संबं‍धित अन्य जानकारियाँ भी दें।
- हरीश ([email protected])

वेबदुनिया पर पढ़ें