बॉलीवुड 2018 : बड़ी शा‍दियों के नाम रहा यह वर्ष

बॉलीवुड में 2018 बड़ी शादियों के नाम रहा। दीपिका, प्रियंका, सोनम, नेहा जैसी एक्ट्रेसेस ने विवाह रचा लिया। इनकी शादी के खूब चर्चे हुए और लोगों ने काफी दिलचस्पी ली। 
 
शादियां 
* अभिनेता पूरब कोहली ने 17 फरवरी को लूसी पेटन से गोआ में विवाह रचाया। वैसे वे 2 वर्ष पहले कोर्ट मैरिज कर चुके थे। इनाया नामक उनकी बेटी भी है। 
 
* अभिनेता मोहित मारवाह ने अंतरा मोतीवाला से यूएई में 20 फरवरी को शादी की। 
 
* दक्षिण भारत में बड़ा नाम और कुछ हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी एक्ट्रेस श्रिया सरन ने अपने रशियन बॉयफ्रेंड आंद्रेई कोसचिव से उदयपुर में 17-18-19 मार्च को शादी की। 
 
* 22 अप्रैल को अलीबाग में मिलिंद सोमण ने अंकिता कोंवर से शादी की। 
 
* एक्ट्रेस पूजा वेलिंग ने केतन नाई को 25 अप्रैल को मुंबई में अपना जीवनसाथी बनाया। 
 
* शिव पंडित नामक अभिनेता ने अमीरा से दिल्ली में 7 मई को शादी की। 
 
* अभिनेत्री सोनम कपूर ने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से मुंबई में 8 मई को धूमधाम से शादी की। 
 
* 10 मई को नई दिल्ली में अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अभिनेता अंगद बेदी से गुपचुप शादी की। 
 
* 11 मई को गायक-संगीतकार-अभिनेता हिमेश रेशमिया दूसरी बार दूल्हा बने। एक्ट्रेस सोनिया कपूर से उन्होंने मुंबई में विवाह रचाया। 
 
* नो वन किल्ड जेसिका और रेड जैसी फिल्मों के निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने अभिनेत्री मायरा कर्ण से 20 जून को रांची में शादी की। मायरा ने 'नो वन किल्ड जेसिका' में जेसिका का रोल अदा किया था। 
 
* अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी और गायक चैतन्य शर्मा ने 29 जून को गोआ में शादी की। 5 साल से ये दोनों डेटिंग कर रहे थे। 
 
* मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने अभिनेत्री मदालसा शर्मा के साथ 10 जुलाई को ऊटी में सात फेरे लिए। 
 
* 15 सितम्बर को एक्टर सुमित कौल ने एकता कौल से जम्मू में शादी की। 
 
* गायक और संगीतकार आर्को पार्वो मुखर्जी ने अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका सूद को 22 सितंबर को कोलकाता में अपनी पत्नी बनाया। 
 
* 14 और 15 नवंबर को इटली में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह एक-दूजे के हुए। 
 
* प्रियंका चोपड़ा ने दो दिसम्बर को जोधपुर में निक जोनास को अपना जीवन साथी बनाया। 
 
* कॉमेडियन कपिल शर्मा ने जालंधर में गिन्नी चतरथ के साथ 12 दिसब्बर को शादी की। 
 
* एक्टर हर्ष नागर और एक्ट्रेस तनवी व्यास ने 12 दिसम्बर को बड़ौदा में विवाह रचाया। 
 
* पुणे में 13 दिसम्बर को अभिनेत्री श्वेता प्रसाद बसु और फिल्ममेकर रोहित मित्तल ने शादी की। 
 
* फिल्म निर्माता दिनेश विजान ने प्रमिता तंवर को 13 दिसम्बर को मुंबई में जीवनसाथी बनाया। 
 
नए सितारों का आगमन 
* निर्माता पूजा शेट्टी सरोगेसी के जरिये बेटी की मां बनी। 14 जनवरी को उन्होंने इस बात की घोषणा की। 
 
* 4 मई को अभिनेता श्रेयस तलपदे और दीप्ति सरोगेसी गर्ल के जरिये बेबी गर्ल के माता-पिता बने। शादी के 14 साल बाद उनके घर नन्हा मेहमान आया। 
 
* निर्देशक रोहित धवन 29 मई को बेटी के पिता बने। 
 
* निर्माता आशी दुआ के घर बेटे का आगमन हुआ। 
 
* गुल बनाग ने बेटे निहाल के 6 महीने के होने पर पहली बार बताया कि वे मां बन चुकी हैं। 
 
* निर्देशक अभिषेक कपूर और प्रज्ञा के घर 28 अगस्त को बेटे का जन्म हुआ। यह उनका दूसरा बेटा है। नाम रखा शमशेर। 
 
* शाहिद कपूर दूसरी बार पिता बने। 5 सितम्बर को बेटे का जन्म हुआ। 
 
* अभिनेता नील नितिन मुकेश की पत्नी रूक्मिणी ने 20 सितम्बर को बेटी को जन्म दिया। 
 
* एक्ट्रेस लीसा रेस सरोगेसी के जरिये दो जुड़वां बेटियों की मां बनीं। 
 
* 10 अक्टोबर को अभिनेता राजपाल यादव के घर बेटी का आगमन हुआ। 
 
* साक्षी तंवर ने दशहरे के मौके पर 9 माह की बेटी को गोद लिया। 
 
* 18 नवंबर को नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर बेटी ने जन्म लिया। 
 
* निर्देशक मोहित सूरी और अभिनेत्री उदिता गोस्वामी के घर 21 नवम्बर को बेटे ने जन्म लिया। यह उनका दूसरा बेटा है। 
 
* अभिनेता गिरीश कुमार 10 दिसम्बर को बेटी के पिता बने। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी