क्या दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या राय? अभिषेक बच्चन के इस ट्वीट के बाद हो रही चर्चा

शनिवार, 25 जनवरी 2020 (14:56 IST)
सोशल मीडिया पर इन दिनों अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के दूसरी बार माता-पिता बनने की चर्चा जोरो पर है। दरअसल, अभिषेक ने कुछ दिन पहले ट्वीट कर फैंस को एक सरप्राइज देने का वादा किया था। अभिषेक के इस ट्वीट पर फैन्स के काफी रिएक्शन आए।
अभिषेक के इस ट्वीट के बाद फैंस अंदाजा लगाने लगे कि कहीं ये सरप्राइज उनके दूसरे बच्चे का तो नहीं है। फैंस ने ट्वीट कर ऐश्वर्या राय के दूसरी बार मां बनने को लेकर सवाल भी किए। लेकिन अभिषेक ने अपने सरप्राइज को सरप्राइज ही रखा है।
 






 
एक फैन ने पूछा, दूसरा। किसी ने उनसे पूछा, 'बेटी के लिए? एक और फैन ने लिखा, 'एक और जूनियर बच्चन आ रहा है?' वहीं कुछ लोगों ने अभिषेक से उनकी आने वाली फिल्म और वेब सीरीज के बारे में पूछा। कुछ फैंस ने अभिषेक की वेब सीरीज ब्रीद 2 तो कुछ ने अभिताभ बच्चन की फिल्म झुंड का नाम लिया।
 
इस ट्वीट के बाद अभिषेक ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉब बिस्वॉस' के पहले दिन के शूट की तस्वीर भी शेयर की है। इससे लगता है कि अभिषेक अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने जिस सरप्राइज का वादा किया वो उनकी फिल्म के अलावा दूसरा कुछ नहीं था।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी