अभिनेता अमित मिस्त्री का 47 वर्ष की आयु में निधन

शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (16:06 IST)
गुजराती फिल्मों और रंगमंच की दुनिया के लोकप्रिय कलाकार और कई हिंदी फिल्मों को अपने अभिनय से सजाने वाले अभिनेता अमित मिस्त्री का आज सुबह करीब 10 बजे निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। अस्पताल ले जाने के पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 47 वर्ष के थे। 
 
अमित ने कई गुजराती फिल्मों में अभिन्य किया। यमला पगला दीवाना, 99, शोर इन द सिटी, शुभ मंगल सावधान जैसी हिंदी फिल्मों में भी नजर आए। 'बैंडिट बंदिश' नामक वेबसीरिज भी की। 
 
अमित मिस्त्री तलाकशुदा थे। दस साल पहले पत्नी से उनका तलाक हो गया था। वे अपनी मां के साथ मुंबई स्थित अंधेरी (वेस्ट) में रहते थे। 


 
अमित के दोस्त सुमित ने ट्वीट कर लिखा- प्रिय दोस्त के निधन से हम टूट गए हैं। हमने साथ में काम किया, गुजराती नाटक के लिए दुनिया भर में घूमे, यादगार म्यूजिक सेशन किए, मस्ती और हंसी-मजाक की और आज वो नहीं रहा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी