सगाई के बाद दिल्ली और अपने दिल राघव चड्ढा को अलविदा कहकर परिणीति चोपड़ा लौटीं मुंबई

WD Entertainment Desk

बुधवार, 17 मई 2023 (14:27 IST)
parineeti chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से सगाई की। दोनों की सगाई का फंक्शन दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित किया गया था। परिणीति और राघव की शादी में कई राजनेताओं ने भी शिरकत की थी। 

 
वहीं अब सगाई के बाद परिणीति चोपड़ा दिल्ली और अपने 'दिल' राघव चड्ढा को अलविदा कहकर मुंबई लौट आई हैं। उन्होंने अपनी वापसी के दौरान एक खास पोस्ट भी शेयर किया है।
 
परिणीति चोपड़ा ने दिल्ली एयरपोर्ट से एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'बाय बाय दिल्ली। मैं अपना दिल पीछे छोड़कर जा रही हूं।'
 
खबरों के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों इस साल के अंत में सात फेरे ले सकते हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी