अजय देवगन की लाडली बेटी ने बताया अपना सही नाम, वायरल हो रहा वीडियो

WD Entertainment Desk

शनिवार, 15 अप्रैल 2023 (14:32 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी Nysa ने भले ही अभी तक एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा हो, लेकिन वह हमेशा लाइमलाइट में छाई रहती हैं। वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट होती रहती हैं। इस दौरान पैपराजी Nysa की एक तस्वीर लेने के लिए बेकरार दिखते हैं। Nysa बॉलीवुड के उन स्टार‍ किड्स में से एक हैं जिनके नाम के उच्चारण को को लेकर फैंस कंफ्यूज रहते हैं। 

 
Nysa को अक्सर न्यासा कहकर पुकारा जाता हैं। लेकिन अब उन्होंने खुद अपना सही नाम सभी को बताया है। अजय देवगन की बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में Nysa पार्टी के बाद अपनी कार से रवाना होती दिख रही है। वह कार में बैठ रही होती हैं, तभी सभी पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करने के लिए न्यासा-न्यासा पुकारने लगते  हैं।
 
इसके बाद काजोल की बेटी मुस्कुराते हुए अपने नाम का सही उच्चारण बताते हुए कहती हैं, 'मेरा नाम नीसा हैं।' सोशल मीडिया पर नीसा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। 
 
न्यासा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। न्यासा को अपनी तस्वीरों की वजह से कई बार ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी