6 वर्ष बाद... अजय-इमरान फिर साथ

वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में अजय देवगन और इमरान हाशमी ने साथ काम किया था और दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। एक बार फिर इन दोनों को भूषण कुमार और मिलन लथुरिया साथ लाए हैं। 'बादशाहो' में यह जोड़ी विद्युत जामवाल, ईशा गुप्ता और इलियाना डीक्रूज के साथ नजर आएगी। फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी और इसे मुंबई तथा राजस्थान में फिल्माया जाएगा। रजत अरोरा द्वारा लिखित यह थ्रिलर आपातकाल वाले दौर की कहानी है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें