अक्षय और रवीना की जोड़ी... फिर आएगी नजर

अक्षय कुमार और अभिनेत्री रवीना टंडन की जोड़ी एक बार फिर से नजर आ सकती है। नब्बे के दशक में अक्षय और रवीना के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी, लेकिन दोनों का रिश्ता टूट गया था। 
 
उसके बाद से दोनों ने साथ काम नहीं किया लेकिन इस बार छोटे पर्दे पर दोनों साथ नजर आ सकते हैं। चर्चा है कि अक्षय छोटे पर्दे पर बतौर जज लौट रहे हैं। उनसे 'द ग्रेट इंडियन लॉफेटर चैलेंज' के अगले सीजन लिए संपर्क किया गया है। 
 
साथ ही शो के निर्माताओं ने रवीना से भी शो में जज बनने के लिए बात की है। रवीना ने इस शो में दिलचस्पी दिखाई है लेकिन अभी तक उन्होंने शो को साइन नहीं किया है।
 
अक्षय इस शो के मेन जज होंगे और उन्हें शो में सुपर बॉस कहा जाएगा। रवीना फिलहाल रियलिटी शो 'सबसे बड़ा कलाकार' को जज कर रही हैं।(वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें