बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की अचानक मौत से हर कोई शॉक्ड हो गया था। संजय अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं। उनके निधन के बात फैमिली बिजनेस और संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। संजय के निधन के बाद उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को सोना कॉमस्टार कंपनी की एडिशनल नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया था।
इसके बाद संजय की मां और कंपनी की पूर्व चेयरपर्सन रानी कपूर ने मार्केट रेगुलेटर सेबी को पत्र लिखकर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा था कि बेटे की मृत्यु के बाद जब वो सदमे में थी तब उनसे कई डॉक्यूमेंट्स पर जबरदस्ती साइन करवाए गए। उन्होंने किसी को भी कंपनी के बोर्ड में या सोना ग्रुप की किसी कंपनी में अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने पर सहमति नहीं दी है।
प्रिया ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम तो बदला ही है साथ ही बायो में भी कई बदलाव किए हैं। उन्होंने अपनी बायो में लिखा, 'मां, एंट्रेप्नियोर, इंवेस्टर, सोना कॉमस्टार की नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, ऑरियस इन्वेस्टमेंट की डायरेक्टर, संजय कपूर के विज़न को आगे बढ़ाते हुए।'
12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय संजय कपूर की मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने खेल के दौरान एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिससे उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी जान चली गई। उनकी मां ने इस थ्योरी पर शक जताया था। रानी कपूर का कहना था कि उन्हें केवल मीडिया से मिली जानकारी ही हासिल हुई है, परिवार को कोई ऑफिशियल जवाब या दस्तावेज नहीं सौंपा गया।