कानूनी पचड़े में फंसे अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा, आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा आरोप

WD Entertainment Desk

सोमवार, 17 फ़रवरी 2025 (11:47 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के दामाद बिजनेसमैन निखिल नंदा कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। निखिल, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। निखिल और उनकी ट्रैक्टर कंपनी के कई अधिकारियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की दातागंज पुलिस ने धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। 
 
शिकायतकर्ता ज्ञानेंद्र सिंह ने आरोप लगाय कि उनके भाई जितेंद्र सिंह ट्रैक्टर एजेंसी चलाते थे। कंपनी के अधिकारियों द्वारा उनपर ट्रैक्टर की बिक्री बढ़ाने के लिए अत्यधिक दबाव डाला गया। इन अधिकारियों में एरिया मैनेजर आशीष बलियान, सेल्स मैनेजर सुमित राघव, यूपी हेड दिनेश पंत, पंकज भास्कर, नीरज मेहरा, शिशांत गुप्ता और निखिल नंदा शामिल है।
 
सभी पर आरोप है कि इन अधिकारियों ने जितेंद्र को धमकी दी कि बिक्री में सुधार नहीं हुआ, तो उनकी एजेंसी बंद कर दी जाएगी। इस दबाव के चलते जितेंद्र अवसाद में चले गए और 22 नवंबर 2024 को सुसाइड कर लिया। 
 
जितेंद्र के परिवार का दावा है कि पुलिस ने तब तक कोई एक्शन नहीं लिया, जब तक कि अदालत ने दखल नहीं दिया। अदालत के निर्देश के बाद, अब सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
बता दें कि निखिल नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के पति हैं। वह राज कपूर के नाती और ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर के भांजे हैं। उनके मामा लगते हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी