बिकिनी पहन अनन्या पांडे ने लगाया समंदर में गोता, देखिए वेकेशन की तस्वीरें

शुक्रवार, 9 सितम्बर 2022 (13:40 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे फिल्म 'लाइगर' की रिलीज के बाद इटली में वेकेशन मना रही हैं। अनन्या फैंस के साथ वेकेशन के दौरान अपनी तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। 
अब अनन्या पांडे ने बोटिंग राइड का मजा लेते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक बार फिर अनन्या का बोल्ड अंदाज में नजर आ रहा है।
 
तस्वीरों में अनन्या फ्लोरल प्रिंटेड बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। वह कभी समंदर में गोते लगाती तो कभी बोट पर बैठे सनबाथ का मजा लेती दिख रही हैं।
 
अनन्या पांडे ने अपने लुक को ग्लासेस और लाइट नेकपीस के साथ कंप्लीट किया है।
 
इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कैफशन में लिखा, बोट डे (नाव का दिन)!!! नीले गोरेटो में तैरना, दिल के आकार की गुफा देखी और लूप पर सूरज की वाह सुनी।
अनन्या का हर अंदाज उनके फैंस को पसंद आया है। फैंस और सेलेब्स एक्ट्रेस की तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
 
अनन्या की हालिया रिलीज फिल्म 'लाइगर' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। इस फिल्म में उनके साथ विजय देवरकोंडा नजर आए। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी