क्या जवान दिखने के लिए अनिल कपूर पीते हैं सांप का खून? एक्टर ने दिया यह जवाब

गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (12:02 IST)
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर 64 साल की उम्र में भी फिटनेस के मामले में कई एक्टर को मात देते हुए नजर आते हैं। अनिल कपूर को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। कई फैंस उनसे उनकी जवानी का राज जानना चाहते हैं।
 
हाल ही में अनिल कपूर अरबाज खान के टॉक शो 'पिंच' में पहुंचे, जहां उनसे कई मजेदार बातें की गईं। अनिल कपूर उस समय खुद हैरान रह गए जब अरबाज खान ने एक वीडियो उन्हें दिखाया जिसमें फैंस से अनिल कपूर की उम्र का राज पूछा गया था।
 
वीडियो में कई फैंस ने कहा कि वह प्लास्टिक सर्जन के साथ रहते हैं। एक शख्स ने कहा, मुझे लगता है कि वह सांप का खून पीते हैं ताकि यंग दिखें। वहीं कुछ फैं बोले कि वह जवान पैदा हुए थे। यूजर्स की इन बातों का अनिल कपूर ने भी बहुत ही मजेदार रिएक्शन दिया। 
 
अनिल कपूर ने अरबाज खान से कहा, ये सवाल वाकई आए हैं या फिर आप लोगों ने पैसे देकर ये सब कहने को कहा है? इस पर अरबाज खान ने कहा कि यह एकदम जेनुइन है। इस पर अनिल कपूर ने कहा, मुझे जिंदगी में काफी कुछ मिला है, और मैं कैसा दिखता हूं, इससे इसमें बहुत ही मदद मिलती है।
 
उन्होंने कहा, हर कोई अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव से गुजरता है लेकिन मैं खुशकिस्मत रहा हूं। दिन में 24 घंटे होते हैं, अगर आप दिन में एक घंटे के लिए भी अपनी केयर नहीं कर सकते तो फिर इसके क्या मायने रह जाते हैं।
 
बता दें कि अनिल कपूर तीन बच्चों रिया कपूर, सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर के पिता है। वर्क फ्रंट की बात करे तो अनिल कपूर जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' फिल्म में नजर आने वाले हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी