जब अनुष्का शर्मा पहनती हैं विराट कोहली के कपड़े तो ऐसा होता है पति का रिएक्शन

शुक्रवार, 8 नवंबर 2019 (17:02 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की जोड़ी पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की तस्वीर हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर छाई रहती है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।


हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें विराट के कपड़े पहनना पसंद है। वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया- मैं उनके वॉरड्रोब से टी-शर्ट और बहुत से कपड़े लेती रहती हूं।

ALSO READ: बाला : फिल्म समीक्षा
 
कभी मैं उनकी जैकेट पहन लेती हूं। कभी-कभी मैं यह इसलिए करती हूं क्योंकि विराट को अच्छा लगता है जब मैं उनके कपड़े पहनती हूं।
 
अनुष्का ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी शादी में पिंक कलर का लहंगा क्यों नहीं पहना था। अनुष्का ने कहा, शादी पर पिंक कलर पहनना उनका विकल्प ही नहीं था। वह ट्रेंड फॉलो करने में विश्वास नहीं रखती हैं। 
 
अनुष्का और विराट 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने इटली में शादी की थी। शादी सीक्रेट रखी गई थी। शादी के कुछ घंटों बाद फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी