गोआ में अरबाज खान की मौज-मस्ती... देखे गए खूबसूरत लड़की के साथ

अरबाज खान और मलाइका अरोरा खान के बीच संबंध पहले जैसे नहीं रह गए हैं। जहां मलाइका अपने बेटे के साथ यूरोप चली गईं तो अरबाज पहुंच गए गोआ। वहां उन्हें एक खूबसूरत लड़की के साथ देखा गया। लोग उसके बारे में पता करे, उसके पहले ही अरबाज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो डाल दिए ताकि बात का बतंगड़ न बन जाए। 
अरबाज ने लिखा कि येलो मेहरा के साथ उन्होंने शानदार लंच किया, बढ़िया बातें की और खूबसूरती के साथ समय बिताया। येलो का गोआ में एक रेस्तरां है। वे इंटीरियर डिजाइनर और सालसा डांसर भी हैं। वे दो बार शादी भी कर चुकी हैं। 
 
अफवाह है कि अरबाज और येलो डेटिंग कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने इस की पुष्टि की और न ही खंडन। 

वेबदुनिया पर पढ़ें