सलमान कर रहे हैं लगातार अर्जुन कपूर की अनदेखी

अर्जुन कपूर को हीरो बनने के लिए प्रेरित करने वाले सलमान खान ही हैं। तब अर्जुन का वजन सौ किलोग्राम से भी ऊपर था। दिन भर बैठे रहते और खाते रहते। एक दिन सलमान खान ने कहा कि तुम्हें फिल्मों में हीरो बनना चाहिए तो अर्जुन को लगा कि सल्लू मजाक कर रहे हैं, लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि सलमान तो गंभीर हैं। सलमान ने अर्जुन का वजन कम कराया और बाद में अर्जुन ने बॉलीवुड में बतौर हीरो अपना सफर शुरू किया।


 
अर्जुन एक तरह से सलमान को अपना गॉडफादर मानते थे। महत्वपूर्ण फैसले वे सलमान की सलाह पर ही किया करते थे, लेकिन अब दोनों के बीच संबंध खराब हो गए। अब तो सलमान उनकी अनदेखी करने लगे हैं। हाल ही में सानिया मिर्जा की बहन की शादी थी और वहां पर सलमान ने पूरे समय अर्जुन से दूरी बना कर रखी। अर्जुन यह बात अच्छी तरह समझ गए थे और उन्होंने भी सलमान से बात करने की पहल नहीं की। 
आखिर अर्जुन से सलमान क्यों हैं नाराज... अगले पेज पर

अर्जुन से नाराजगी की दो वजह हैं। 
 
पहली
'एआईबी' में अर्जुन ने सलमान की बहन अर्पिता के बारे में कुछ ऐसे कमेंट्स कर दिए थे जो सलमान को बिलकुल पसंद नहीं आए। सभी जानते हैं कि सलमान अपनी बहनों से कितना प्यार करते हैं। सलमान की नाराजगी इसलिए भी बढ़ गई क्योंकि यह कमेंट्स अर्जुन ने किए जिन्हें कि सलमान अपना नजदीकी मानते हैं। 


 
दूसरी
अर्जुन का नाम लगातार मलाइका अरोरा खान से जोड़ा जा रहा है। भले ही मलाइका ने अरबाज से अलग होने का निर्णय ले लिया हो, लेकिन अभी वे सलमान के परिवार से जुड़ी हुई है। अर्जुन को लगातार मलाइका के साथ देखा जाता रहा है। बताया जाता है कि अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने भी अर्जुन को मलाइका से दूर रहने की सलाह दी, लेकिन अर्जुन ने अनसुनी कर दी। इसी वजह से वे सलमान की नाराजगी का शिकार बने। 
 
अर्जुन कोशिश कर रहे हैं कि सलमान से उनके बिगड़े संबंध सुधर जाए, लेकिन सलमान फिलहाल माफ करने के मूड में नहीं हैं। वे आसानी से किसी को माफ नहीं करते। 
मलाइका का हॉट अंदाज... अगले पेज पर
 

वेबदुनिया पर पढ़ें