भाबीजी घर पर हैं की अनिता भाभी ने कराया बेबी बंप के साथ फोटोशूट

टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो भाबीजी घर पर हैं की अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन मां बनने वाली हैं। उन्होनें अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी थी। सौम्या ने 2016 में अपने ब्यॉफफ्रेंड सौरभ देवेन्द्र सिंह से शादी की थी। 
 
इन दिनों सौम्या अपने प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रहीं हैं। हाल ही में सौम्या ने बेबी बंप के साथ फोटोशूट कराया है जिसकी फोटो उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है। फोटोशूट में सौम्या मेहरून कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। सौम्या ने बताया कि ये उनके लिए सबसे खूबसूरत फीलिंग है।
 
सौम्या ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म जब वी मेट में करीना कपूर की बहन का किरदार से की थी। सौम्या टंडन टीवी शो भाबीजी घर पर हैं में अनीता भाभी का किरदार निभाती हैं फैंस उनके किरदार को काफी पसंद करते हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी