सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर

गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (12:27 IST)
बिग बॉस 13 विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई के कपूर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है। डॉक्टरों के अनुसार सिद्धार्थ को हार्ट अटैक आया था और इसकी वजह से उनकी मौत हुई। 

 
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। किसी को यकिन नहीं हो रहा कि इतना फिट एक्टर अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गया है। सेलेब्स सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ संग जुड़ी अपनी यादें शेयर कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
 






12 दिसम्बर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में भी आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे। बालिका वधू नामक टीवी धारावाहिक में उन्होंने शिवराज का रोल निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी। सिद्धार्थ की लोकप्रियता में तब और इजाफा हो गया जब वे बिग बॉस विजेता बने। इस शो में उनकी और शहनाज की नजदीकियों की काफी चर्चा हुई। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी