दंगल में बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन, 19 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

WD Entertainment Desk

शनिवार, 17 फ़रवरी 2024 (14:35 IST)
Suhani Bhatnagar passes away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। सुहानी ने महज 19 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
 
बताया जा रहा है कि सुहानी फरीदाबाद के एम्स अस्पताल में भर्ती थी। उनके पैर में कुछ दिनों पहले फ्रैक्चर हुआ था। इसके इलाज के लिए वह जो दवाइयां ले रही थीं उसके रिएक्शन के चलते उनके पूरे शरीर में पानी भर गया था। 
 
सुहानी का एम्स में इलाज चल रहा था। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। सुहानी भटनागर के निधन से उनका परिवार सदमे में हैं। सुहानी का अंतिम संस्कार अजरोंदा स्वर्ग आश्रम में किया जाएगा।
 
सुहानी भटनागर ने साल 2016 में फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में बबीता फोगाट का किरदार निभाकर सुहानी को खूब लोकप्रियता मिली थी। सुहानी कई एड में भी काम कर चुकी थीं। 'दंगल' के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले लेकिन पढ़ाई के लिए उन्होंने एक्टिंग करियर से ब्रेक लेने का फैसला किया था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी