आदित्य रॉय कपूर के घर में जबरन घुसी महिला, पुलिस ने लिया हिरासत में

WD Entertainment Desk

बुधवार, 28 मई 2025 (15:37 IST)
बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर को लेकए एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक अज्ञात महिला ने एक्टर के घर में घुसपैठ की है। यह मामला 26 मई का है। यह घटना तब हुई जब आदित्य अपने घर पर नहीं थे। वह शूटिंग के लिए बाहर गए हुए थे। 
 
मुंबई की खार पुलिस ने महिला के खिलाफ जबरन घर में प्रवेश करने के आरोप में मामला दर्ज ‍किया गया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, शाम 6 बजे के करीब वो महिला एक्टर के घर पर पहुंची थी। 
 
आदित्य रॉय कपूर का घर मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में स्थि‍त रिजवी कॉम्प्लेक्स में हैं। जब महिला आदित्य के घर पहुंचीं वह केवल उनकी हाउस हेल्पर संगीता पवार मौजूद थी। संगीता के घर का दरवाजा खोलने पर महिला ने पूछा कि क्या यह आदित्य रॉय कपूर का घर हैं। 
 
महिला ने कहा कि वह आदित्य के लिए कुछ कपड़े और गिफ्ट्स लेकर आई हैं। उनकी बातों का यकीन करते हुए संगीता ने उसे घर के अंदर आने दिया। जब हाउस हेल्पर ने महिला से पूछा कि क्या उसने आदित्य रॉय कपूर से मिलने के लिए पहले से समय लिया है, तो महिला ने हां में जवाब दिया और कहा कि उसे शाम 6 बजे का समय दिया गया है। 
 
जब कुछ समय बाद आदित्य घर पहुंचे तो उनकी हाउस हेल्प ने महिला के बारे में बताया। इस पर आदित्य ने कहा कि वो महिला के बारे में कुछ नहीं जानते। महिला ने एक्टर के करीब जाने की भी कोशिश की। इसके बाद आदित्य ने तुरंत सोसायटी की सिक्योरिटी को इंफॉर्म किया। 
 
आदित्य के घर में घुसी महिला की पहचान 47 वर्षीय गजाला सिद्दीकी के रूप में हुई हैं, जो दुबई की रहने वाली हैं। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वो आदित्य रॉय कपूर से इंडिया मिलने आई थी। वह एक्टर की बहुत बड़ी फैन भी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी