ईशा देओल ने अपनी बिटिया का यह प्यारा नाम रखा

ईशा देओल ने 20 अक्टोबर की रात एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। नानी हेमा मालिनी सहित पूरा परिवार बेटी के  घर आने की तैयारी में लगा हुआ था। अस्पताल से घर आने के बाद ईशा और उनके पति भरत तख्तानी ने अपनी बेटी का नाम 'राध्या' रखा है। 
 
इस खूबसूरत नाम का मतलब होता है आराधना करना। ईशा-भरत का कहना है कि नाम तो पहले ही तय हो गया था बस अनाउंस करना था। 
 
ईशा देओल पहले बच्चे की मां बनी हैं। हेमा मालिनी-धर्मेन्द्र ने बच्ची के कमरे को नेचर थीम पर सजाया है। राध्या नाम अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी 'आराध्या' से मिलता-जुलता है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी