शाहरुख खान संग इस फिल्म में नजर आएंगी फातिमा सना शेख!

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के लिए साल 2018 कुछ खास नहीं रहा। उनकी फिल्म ज़ीरो को बॉक्स ऑफिस पर भारी नुकसान झेलना पड़ा। अब शाहरुख की अगली फिल्म एक बायोपिक है। जिसमें वे अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म का नाम सैल्यूट है।  
 
फिल्म में लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए फातिमा सना शेख को कंसिडर किया जा रहा है। हालांकि अभी भी ‘सैल्यूट’ के लिए फातिमा का नाम फाइनल नहीं है, लेकिन मेकर्स फातिमा की अब तक की परफॉर्मेंसेस को देखकर काफी प्रभावित हैं और इसीलिए फातिमा के शाहरुख के ऑपोजिट साइन किए जाने के ज़्यादा चांस बन रहे हैं।
 
फातिमा खुद भी शाहरुख के साथ काम करना चाहती हैं। एक इंटरव्यू में फातिमा ने कहा था कि फिल्म जगत में अगर वह किसी अभिनेता के भी आस-पास होने से नर्वस होती हैं, तो वह शाहरुख खान हैं। बावजूद इसके फातिमा शाहरुख के साथ काम करने को बेताब हैं। 
 
‘सैल्यूट’ की शूटिंग फरवरी से शुरू होगी। यह फिल्म अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक होगी। राकेश शर्मा पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री थे जिन्होंने साल 1984 में अंतरिक्ष में कदम रखा था। राकेश शर्मा को इसके लिए अशोक चक्र से भी सम्मानित किया गया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी