डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले फिल्ममेकर का हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

WD Entertainment Desk

सोमवार, 27 फ़रवरी 2023 (12:55 IST)
Photo credit : Twitter
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मलयालम फिल्ममेकर जोसेफ मनु जेम्स का महज 31 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों के अनुसार वह हेपेटाइटिस से पीड़ित थे, जिसका इलाज चल रहा था। 24 फरवरी को जोसेफ का निधन हो गया। जोसेफ मनु जेम्स की पहली फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है, लेकिन इसे पहले ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर से मलायलम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
 
दिवंगत फिल्ममेकर जोसेफ की पहली फिल्म 'नैन्सी रानी' में अहाना कृष्णा और अर्जुन अशोकन लीड रोल में हैं। जोसेफ मनु जेम्स के निधन की खबर पर अहाना ने दुख जताया है। एक्ट्रेस ने इंस्टा पर स्टोरी शेयर कर लिखा, 'रेस्ट इन पीस मनु! यह आपके साथ नहीं होना चाहिए था।'
 
बता दें कि जोसेफ मनु जेम्स ने साल 2004 में बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने मलयालम और कन्नड़ सिनेमा इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। इसके बाद वह असिस्टेंट डायरेक्टर बन गए।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी