ईशान-जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' का कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन?

करण जौहर की फिल्म 'धड़क' जिस दिन से बनना शुरू हुई तभी से चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिये श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है इसलिए लोगों की दिलचस्पी इस फिल्म में है। साथ ही यह सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट का हिंदी रिमेक है। 
 
फिल्म ने पहले दिन शानदार शुरुआत करते हुए 8.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दोनों नए कलाकारों को देखते हुए यह कलेक्शन बढ़िया माना जाएगा। यह किसी भी न्यूकमर्स की फिल्म का पहले दिन का रिकॉर्ड कलेक्शन है। इसके पहले नए कलाकारों की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने आठ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
 
फिल्म की रिपोर्ट मिक्स है। कई लोगों को पसंद आ रही है तो कई को नापसंद। फिल्म समीक्षकों की प्रतिक्रिया भी मिली-जुली है। इसको देखते हुए वीकडेज़ का बिजनेस फिल्म के लिए महत्वपूर्ण है। 
 
धड़क मल्टीप्लेक्स में अच्छा कर रही है जबकि सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में यह कमजोर है। शशांक खेतान ने फिल्म का निर्देशन किया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी