गुरमीत चौधरी बने पिता, देबिना बनर्जी ने दिया बेटी को जन्म

सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (14:29 IST)
टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के घर किलकारियां गूंज गई है। यह कपल एक बेटी के माता-पिता बने हैं। देबिना ने 3 अप्रैल को बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकरी खुद इस कपल अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके दी है।

 
वीडियो में गुरमीत के हाथ में देबीना का हाथ है और जब देबीना अपना हाथ खोलती हैं तो उनकी बेटी का हाथ दिखता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए गुरमीत ने लिखा, 'ग्रैटिट्यूड के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। 3-4-2022, आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।' 
 
फैंस और सेलेब्स इस वीडियो पर कमेंट करके गुरमीत और देबिना को पेरेंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं। हाल ही में देबीना ने गोद भराई की तस्वीरें शेयर की थी। इस दौरान एक्ट्रेस का बंगाली ट्रेडिशनल स्टाइल देखने को मिला था। जिसमें वह इंडियन आउटफिट में नजर आई थीं। 
 
बता दें कि टीवी शो रामायण में राम-सीता का किरदार निभाते-निभाते गुरमीत और देबिना रियल लाइफ में भी पति-पत्नी बन गए। गुरमीत और देबीना की शादी साल 2011 में हुई थी। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी