हरमन बावेजा ने हेल्थ कोच साशा रामचंदानी से की सगाई, देखिए तस्वीर

सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (18:07 IST)
बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने हेल्थ कोच साशा रामचंदानी से सगाई कर ली है। उनका रोका समारोह चंडीगढ़ में हुआ है। इस बात की जानकारी हरमन की बहन रोवेना ने दी है।

 
रोवेना ने इंस्टाग्राम पर दोनों की एक साथ तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रोवेना बावेजा ने लिखा, आप दोनों को बधाई। परिवार में आपका स्वागत है साशा। सेलिब्रेशन के शुरुआत होने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। हम आपको प्यार करते हैं।
 
इस तस्वीर पर तमाम फैंस नए जोड़े को बधाई दे रहे हैं। हरमन बावेजा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा संग फिल्म लव स्टोरी 2050 से की थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। 
 
इसके बाद हरमन विक्ट्री, व्हाट्स योर राशि और 'ढिश्कियाऊं' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन साल 2014 के बाद से हरमन किसी फिल्म में नहीं दिखाई दिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी