हेलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स 2019 का आयोजन मुंबई में किया गया, जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरते नजर आए। इस अवॉर्ड शो में कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, फरहान अख्तर, सोनम कपूर जैसे कई स्टार्स पहुंचे।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इस अवॉर्ड फंक्शन में हमेशा की तरह अपने स्टाइलिश अंदाज में दिखे।
कैटरीना कैफ रेड हॉट ड्रेस में कयामत ढा रही थी। इस अवार्ड शो में कैटरीना को पॉपुलर चॉइस (फिमेल) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
धड़क एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हॉट अवतार में नजर आईं। उन्हें सिनेमेटिक डेब्यू ऑफ द ईयर अवॉर्ड के सम्मानित किया गया।