इलियाना डिक्रूज ने शेयर की अपनी हॉट बिकिनी तस्वीर, फैंस ने किए ये कमेंट्स

बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (11:07 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज पिछले दिनों अपने ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में छाई हुईं थी। और अब इलियाना अपनी एक तस्वीर की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद हॉट तस्वीर शेयर की हैं।


इस तस्वीर में इलियाना व्हाइट बिकनी पहने नजर आ रही हैं। इलियाना की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। इसे कुछ घंटों में ही इसे लाखों लाइक्स मिल गए। साथ ही में यूजर्स ने कई कॉमेंट्स भी किए।
 
Photo : Instagram
इलियाना की इस तस्वीर पर यूजर्स ने हॉट, फायर, सेक्सी, गॉरजस जैसे कई कॉमेंट्स किए। एक यूजर ने तो उन्हें 'दुनिया की सबसे हॉट महिला' का खिताब भी दे डाला।

ALSO READ: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट मंदाना करीमी की टॉपलेस तस्वीर ने मचाया सोशल मीडिया पर हंगामा
 
इलियाना ने इस तस्वीर को पेस्ट करते हुए लिखा, 'बिकिनी एप्रीसिएशन पोस्टस।' तस्वीर में इलियाना ने पूरा फोकस अपनी हॉट ऑफ शोल्डर व्हाइट बिकीनी पर रखा और अपना चेहरा तस्वीर में नहीं लिया।
 
इलियाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'पागलपंती' में नजर आएंगी। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी