जाह्नवी कपूर ने किसके साथ मनाया वेलेंटाइन डे? देखिए वीडियो

WD Entertainment Desk

बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 (17:39 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लमैरस तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। वेलेंटाइन डे के मौके पर जाह्नवी ने अपनी रिलेक्स करते हुए तस्वीर और वीडियो शेयर किया है। 

 
जाह्नवी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके साथ एक पप्पी भी नजर आ रहा है। वीडियो में जाह्नवी आराम करती दिख रही हैं। वहीं छोटा सा पप्पी जाह्नवी को गालों पर किस करता दिख रहा है।
 
इस वीडियो के साथ जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी वेलेंटाइन डे।' फैंस जाह्नवी की इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या किस्मत है यार कुत्ते की.. काश मैं भी डॉगी होता।' 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म मिली में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही फिल्म जन गण मन और मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आने वाली हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी