सीढ़ियों से गिरकर घायल हुए जुबिन नौटियाल, सिंगर ने फैंस को बताया अब कैसी है हालत

WD Entertainment Desk
शनिवार, 3 दिसंबर 2022 (11:45 IST)
बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल को लेकर बीतों दिनों एक उदास करने वाली खबर सामने आई थी। जुबिन एक बिल्डिंग की सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे। 

 
अब जुबिन नौटियाल ने फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दी है। सिंगर की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। जुबिन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अस्पताल के बेड पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके साथ में पट्टी बंधी हुई है।
 
इस तस्वीर के साथ जुबिन नौटियाल ने लिखा, आप सभी के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। भगवान मुझे देख रहा था और उस घातक दुर्घटना में बचा लिया। मुझे छुट्टी मिल गई है और मैं ठीक हो रहा हूं। आपके कभी ना खत्म होने वाले प्यार और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।
 
बताया जा रहा है ‍कि सीढ़ियों से गिरने पर जुबिन की कोहनी टूट गई थी। इ: घटना में उनके सिर और पसलियों में भी चोटे आई हैं। डॉक्टर्स ने जुबिन को दाएं हाथ का इस्तेमाल ना करने के लिए कहा है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख