'सलाम वेंकी' में नजर आएंगी काजोल, शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022 (12:39 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल जल्द ही फिल्म 'सलाम वेंकी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशक रेवती कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। 

 
काजोल ने इस फिल्म के मुर्हूत शॉर्ट की तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, आज हम एक कहानी की यात्रा शुरू करते हैं जिसे बताया जाना था, एक रास्ता जिसे लेना था और एक जीवन जिसे मनाया जाना था। हम आपके साथ सलमान वेंकी की इस अविश्वसनीय सच्ची कहानी को साझा करने का इंतजार नहीं कर सकते।
 
इस फिल्म के निर्माता सूरज सिंह, श्रद्धा अग्रवाल, और वर्षा कुकरेजा है। फिल्म सच्ची कहानी और वास्तविक पात्रों से प्रेरित है। सलाम वेंकी में काजोल और रेवती एक प्रशंसनीय मां की कहानी दिखाएंगी, जिन्होंने सबसे कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए लड़ाई लड़ी। 
 
सूरज सिंह, श्रद्धा अग्रवाल और वर्षा कुकरेजा द्वारा ब्लाइव प्रोडक्शंस और टेक 23 स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित, सलाम वेंकी रेवती द्वारा निर्देशित है।

यह भी पढ़िए:
बिकिनी पहन दिशा पाटनी ने दिखाया अपना हॉट फिगर

लता मंगेशकर किसके नाम का लगाती थीं सिंदूर

फिल्म गहराइयां को लेकर दीपिका पादुकोण ने की वेबदुनिया से बात

शक्तिमान पर बनेगी फिल्म

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी