रणबीर कपूर की 'शमशेरा' इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका, फिल्म का टीजर रिलीज

शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022 (12:16 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। लंबे समय से फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अब आखिरकार मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। 

 
यशराज फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'शमशेरा' की रिलीज डेट की घोषणा की है। मेकर्स ने शमशेरा का टीजर शेयर करते हुए बताया कि यह फिल्म किस दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 
 
शेयर किए गए टीजर में संजय दत्त, वाणी कपूर और रणबीर कपूर की झलक देखने को मिल रही है। यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में हिन्दी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। 
 
यह फिल्म आजादी से पहले के समय के एक डकैट की कहानी है जिसमें लीड किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा, वाणी कपूर मुख्य भूमिका में होंगी। वहीं संजय दत्त भी अहम किरदार निभाने वाले हैं। 

यह भी पढ़िए:
बिकिनी पहन दिशा पाटनी ने दिखाया अपना हॉट फिगर

लता मंगेशकर किसके नाम का लगाती थीं सिंदूर

फिल्म गहराइयां को लेकर दीपिका पादुकोण ने की वेबदुनिया से बात

शक्तिमान पर बनेगी फिल्म

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी