दूसरी बार दुल्हन बनने की तैयारी कर रहीं कनिका कपूर, एनआरआई बिजनेसमैन संग लेंगी सात फेरे!

सोमवार, 14 मार्च 2022 (17:24 IST)
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर 'बेबी डॉल' गाने से काफी फेमस हुई थीं। कनिका अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कनिका का जन्म भारत में हुआ था, लेकिन अब वह लंदन की निवासी हैं। कनिका के तीन बच्चे भी हैं।

 
अब खबर आ रही है कि कनिका कपूर जल्द ही दूसरी बार शादी रचा सकती हैं। वह एनआरआई-बिजनेसमैन गौतम के साथ मई में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रही हैं। गौतम लंदन के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कनिका और गौतम पिछले एकसाल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
 
खबरों के मुताबिक कनिका और गौतम पिछले 6 महीनों से शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों की शादी लंदन में होगी। हालांकि अभी तक कनिका ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 
 
बता दें कि कनिका की पहली शादी भी एक एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक से हुई थी। दोनों ने 2012 में तलाक ले लिया था। इन दोनों के तीन बच्चे भी हैं।  कनिका की दो बेटियां और एक बेटा है जिनका नाम अयाना, समारा और बेटा युवराज है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी