कन्नड़ 'पावर स्टार' पुनीत राजकुमार को आया हार्ट अटैक, आईसीयू में भर्ती

शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (13:54 IST)
कन्नड़ सिनेमा के पावर स्टार पुनीत राजकुमार को तबीयत बिगड़ने के बाद बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। 

 
खबरों के अनुसार पुनीत राजकुमार को हार्ट अटैक आया है। डॉक्टरों ने कहा कि उनके सीने में दर्द शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ जब वह जिम में कसरत कर रहे थे। डॉक्टरों की टीम ने उनका ईसीजी किया। वह आईसीयू में भर्ती है। 
 
डॉक्टरों ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वह गंभीर हैं और उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। हम हर संभव उपचार की कोशिश कर रहे हैं। विशेषज्ञों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है।
 
पुनीत राजकुमार की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने के बाद उनके फैंस की भीड़ अस्पताल के बाहर जुट गई। बता दें ‍कि पुनीत राजकुमार गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता और साउथ के सुपरस्टार राजकुमार के बेटे हैं। उन्होंने अपने पिता के नाम को बरकरार रखा और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाकर सफलता के कई मुकाम हासिल किए हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी