रात के अंधेरे में कैटरीना पहुंची अस्पताल, जानें कैसा है हाल...

हाल ही में कैटरीना कैफ को आधी रात को मुंबई के एक अस्पताल में देखा गया। आधी रात को अस्पताल पहुंचने पर कैट के शुभचिंतक किसी अनहोनी की आशंका से डर गए। अस्पताल में करीब 45 मिनट बिताने के बाद जब कैटरीना वहां से निकली तब जा कर लोगों को इस मामले का राज पता चला।  
दरअसल कैट बदलते मौसम के चलते बीमार होकर अस्पताल पहुंची थी। जग्गा जासूस की शूटिंग कर रही कैटरीना को लगातार मोरोक्को, मुंबई और लंदन आना जाना पड़ रहा है। कभी सरदी तो कभी गरमी भरे मौसम से वो काफी परेशान हो गई थीं। तरह-तरह के मौसम का उनके शरीर पर काफी बुरा असर पड़ा और उन्हें अस्पताल जाना पड़ गया।  
 
उल्लेखनीय है कि मुंबई और मोरोक्को में बेहद गर्मी हैं, वहीं लंदन में ठंड है। अचानक से बदलते मौसम के मिजाज ने कैटरीना का मिजाज बिगाड़ दिया है। खार स्थित अस्पताल के हेल्थ केयर सेंटर में कैटरीना ने करीब 45 मिनट तक अपना चेक-अप कराया और फिर वह अपने घर लौट गईं।

वेबदुनिया पर पढ़ें