प्रभास की 'आदिपुरुष' में हुई कृति सेनन की एंट्री, सनी सिंह भी आएंगे नजर

शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (10:33 IST)
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' घोषणा के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। ओम राउत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास राम के किरदार में और सैफ अली खान लंकेश के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं अब इस फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश भी खत्म हो गई है।

 
फिल्म आदिपुरुष में प्रभास के अपोजिट कृति सेनन नजर आने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद कृति सेनन ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। एक्ट्रेस ने फिल्म के स्टार कास्ट के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं और 'आदिपुरुष' का हिस्‍सा बनने पर खुशी जताई है। 
 
कृति सेनन ने ट्वीट करते हुए लिखा, एक नई यात्रा की शुरुआत, अपने प्रिय लोगों के साथ। आदिपुरुष का हिस्‍सा बनने पर अभिभूत हूं।
 
सोनू के टीटू की स्‍वीटी फेम एक्‍टर सनी सिंह भी इस फिल्‍म में नजर आएंगे। इस बात की जानकारी ओम राउत ने दी है। कयास लगाए जा रहे थे कि अभिनेत्री कीर्ति सुरेश इस फिल्म में सीता की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसके बाद कियारा आडवाणी और अनुष्का शर्मा जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों के नाम सामने आए थे लेकिन अब कृति की आधिकारिक एंट्री हो चुकी है। 
 
आदिपुरुष अगले साल यानी 2022 में 8 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम सहित हिन्दी में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि प्रभास की इस फिल्म का बजट 350 करोड़ से 400 करोड़ रुपए के बीच है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी