अहान शेट्टी ने पूरी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' की शूटिंग, तारा सुतारिया संग रोमांस करते आएंगे नजर

गुरुवार, 11 मार्च 2021 (18:01 IST)
कई स्टारकिड्स की तरह सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। वह फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे। इस फिल्म में अहान एक्ट्रेस तारा सुतारिया संग रोमांस करते नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।

 
फिल्म के रैप की घोषणा करते हुए, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया, तड़प के सेट का आखिरी दिन। यह एक फिल्म नहीं है बल्कि इसके साथ इमोशन्स भी हैं।
 
अहान के फर्स्ट लुक ने दर्शकों के बीच उत्साह की एक विशाल लहर पैदा कर दी है और एक नया चेहरा देखने की प्रत्याशा बहुत अधिक है। यह फिल्म 24 सितंबर, 2021 को सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
 
मिलन लूथरिया के निर्देशन में बननेवाली तड़प, जिसमें अहान शेट्टी, तारा सुतारिया, सौरभ शुक्ला, कुमुद मिश्रा और सुमित गुलाटी जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित और फिल्म में आत्मीय संगीत प्रीतम द्वारा दिया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी