मलाइका अरोरा ने शेयर की बिंदास फोटो तो अर्जुन कपूर ने कर दी यह डिमांड

मलाइका अरोरा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ न्यूयॉर्क में एंजॉय कर रही हैं। मलाइका अरोड़ा भले ही न्यूयॉर्क में हो लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपना फोटो शेयर किया था।

अब मलाइका अरोरा ने न्यूयॉर्क में मस्ती करते हुए नई फोटो पोस्ट की है। तस्वीर में मलाइका एक पोल को पकड़े हुए हैं और पोज दे रही हैं। तस्वीर में मलाइका ने ट्यूब टॉप के साथ हॉफ जैकेट पहना हुआ है, जो उन पर काफी जंच रहा है। 
 
मलाइका ने जैसे ही यह तस्वीर पोस्ट की अर्जुन कपूर ने उनसे एक मांग कर डाली। अर्जुन कपूर की यह मांग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। अर्जुन कपूर ने मलाइका की तस्वीर पर लिखा- 'फोटो क्रेडिट?' 
 
अर्जुन कपूर का यह कमेंट इस ओर इशारा कर रहा है कि मलाइका की यह तस्वीर उन्होंने ने ही खींची है। मलाइका के अलावा अर्जुन ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में अर्जुन सड़क पर पोज देते हुए नजर आए। 
 
अर्जुन कपूर जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले मलाइका के साथ छुट्टियां बिताने न्यूयॉर्क चले गए। एयरपोर्ट पर दोनों को एक साथ देखा गया था। दोनों ने इशारों-इशारों में तो अपने रिश्ते की बात कई बार कहीं लेकिन खुलकर कभी भी स्वीकार नहीं किया है। खबरें आ रही है कि मलाइका और अर्जुन जल्द ही शादी कर के अपने रिश्ते को नाम दे सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी