बिकिनी पहन मौनी रॉय ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, समंदर किनारे से शेयर की हॉट तस्वीरें

WD Entertainment Desk

बुधवार, 12 जून 2024 (13:00 IST)
Mouni Roy hot photos: मौनी रॉय अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरों से इंटरनेट पर अक्सर तहलका मचाती रहती हैं। मौनी इन दिनों अपने पति सूरज संग स्पेन में वेकेशन मना रही हैं। वेकेशन के दौरान ही मौनी अपनी हॉट बिकिनी तस्वीरें भी फैंस संग शेयर कर रही हैं। 
 
हाल ही में मौनी रॉय ने मल्टीकलर प्रिंटेड बिकिनी में कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में मौनी अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। 
 
मौनी समंदर किनारे बेहद बोल्ड अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बिकिनी लुक को ग्लॉसी मेकअप, खुले बालों, आंखों पर सनग्लासेस और हाथ में चूड़ियां पहनकर कम्प्लीट किया है। 
 
इसके अलावा मौनी रॉय ने ब्लैक कलर के रिवलिंग आउटफिट में भी कुछ तस्वीरें साझा की है। मौनी रॉय का यह अंदाज देखकर उनके फैंस आहें भरने पर मजबूर हो रहे हैं।
 
मौनी रॉय अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैंस का ध्यान खींचती हैं। मौनी रॉय की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फॉलोइंग है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी