मृणाल ठाकुर, अदिवि शेष और अनुराग कश्यप की फिल्म 'डकैत' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने इस फिल्म का धांसू टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म का निर्देशन शेनिल देव कर रहे हैं। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है।
मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म डकैत का टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, एक्स के साथ रीयूनियन। कड़वी? नहीं। विनाशकारी? हां, बिल्कुल।
फिल्म डकैत 25 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म डकैत में मृ़णाल ठाकुर, अदिवि शेष, और अनुराग कश्यप के अलावा प्रकाश राज, जैन मैरी खान, अतुल कुलकर्णी और सुनील जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।