नागिन 6 : एकता कपूर की नई नागिन हो सकती हैं यह खूबसूरत एक्ट्रेस, देखिए तस्वीरें

गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (13:51 IST)
एकता कपूर का सुपरनैचुर शो नागिन 6 जल्द ही टीवी पर धमाकेदार एंट्री करने वाला है। नागिन 6 की कास्ट और कहानी में कई बदलाव किए गए हैं। इस शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। इस बार नागिन 6 में महामारी नजर आएगी।
इस बार एकता कपूर की नागिन कौन सी एक्ट्रेस बनेंगी इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। शो में नागिन का किरदार निभाने के लिए कई एक्ट्रेसेस के नाम सामने आ रहे हैं। इनमे तेजस्वी प्रकाश, रुबीना दिलैक, रिद्धिमा पंडित और महक चहल जैसी कई नामों की चर्चा है।
वहीं ताजा खबरों की माने तो नागिन 6 में बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट एक्ट्रेस माहिरा शर्मा नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि नागिन के रोल को लेकर एकता कपूर ही माहिरा से बातचीत चल रही है। 
जब एकता कपूर अपने ब्रांड का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस 15 के घर में गई थीं, तब उन्होंने अपनी नई नागिन के बारे में फैंस को हिंट दिया था। एकता ने बताया था कि नागिन 6 की लीड एक्ट्रेस का नाम 'एम' लेटर से शुरू होता है। उन्होंने यह भी इशारा दिया कि एक्ट्रेस पहले उनके साथ काम चुकी हैं।
 
बता दें कि माहिरा शर्मा एकता कपूर के 'नागिन 3' में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि उनका रोल काफी छोटा था। शो में उन्होंने चुड़ैल का रोल निभाया था। माहिरा ने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ी थी।
 
माहिरा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। माहिरा ने बिग बॉस से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। माहिरा टीवी शोज के अलावा कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।
नागिन 6 की बात करें तो हाल ही में इस शो का प्रोमो रिलीज हुआ है। प्रोमो में दिखाया गया है कि पड़ोसी देश से एक अटैक हुआ, जिसने पूरी दुनिया को बदल दिया। उस महामारी से देश को बचाने के लिए अब कोई और रास्ता नहीं बचा है। सभी को नागिन का इंतजार है।
 
इस बार शो में कल्पना के साथ रियलिटी भी डाल दी गई है। सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया पिछले दो साल से कोरोना नामक महामारी से जूझ रही है। तो इस बार नागिन 6 में भी महामारी नजर आएगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी