'नागिन' फेम अनीता हसनंदानी के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर किया वीडियो

रविवार, 11 अक्टूबर 2020 (12:30 IST)
टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी मां बनने वाली हैं। अनीता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो साझा कर प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि की है।


वीडियो में अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी डांस कर रहे हैं। आखिर में अनीता बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं, वहीं उनके पति रोहित उनके बेबी बंप पर किस कर रहे हैं। अनीता ने कैप्शन में दो हार्ट को जोड़कर तीसरा हार्ट बनाया है।
 
पिछले कुछ समय से अनीता के प्रेंग्नेंट होने की खबरें आ रही थीं लेकिन कपल इससे इनकार कर रहा था। यह चर्चा तब शुरू हुई जब रोहित ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें अनीता को देखकर प्रशंसकों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं। अनीता ढीले ढाले कपड़ों में दिखी थीं और उनका वजन भी बढ़ा हुआ था। 
 
बता दें कि अनीता ने साल 2013 में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनीता 'नागिन 4' में दिखी थीं। अनीता कई बड़े टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। टीवी क्वीन एकता कपूर से उनकी खास दोस्ती है। वो बालाजी प्रोडक्शन के कई टीवी शोज का हिस्सा रही हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी