सुशांत और कृति के बारे में नेहा का सनसनीखेज खुलासा

अभिनेत्री से एंकर बनी नेहा धूपिया ने हाल ही में हुए ग्रेज़िया के 'अनफिल्टर्ड' इंटरव्यु के दौरान कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत के बारे में चौकाने वाला खुलासा किया है। 
 
कुछ समय पहले आई फिल्म 'राब्ता' के एक्टर्स कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत के बारे में ये कहा जा रहा था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। वैसे इस बात को कृति या सुशांत ने कभी नही स्वीकारा, लेकिन नेहा धुपिया ने ज़रूर इस बात को सबके सामने उजागर कर दिया है। जब उनसे रिलेशनशिप वाली इस अफवाह के बारे में पूछा गया तो नेहा ने कहा कि हां, सुशांत और कृति एक दुसरे को डेट कर रहे हैं। 


 
वैसी ये पहली बार नहीं है जब रील लाइफ कपल रीयल लाइफ में भी प्यार करने लगे हों। पिछले साल सुशांत ने लंबे समय तक प्रेमिका रहीं टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप कर लिया था। जिसके बाद 'राब्ता' से कृति और सुशांत की प्यार की खबरें आ रही थीं। लेकिन इन दोनों ने ही फिल्म के प्रमोशन तक चुप्पी बनाई हुई थी। 
 

 
इसके बाद, सुशांत और कृति ने एक म्युज़िक वीडियो 'पास आओ ना' के लिए भी साथ काम किया। तब भी दोनों इन बातों को अफवाह बताते रहे, लेकिन नेहा के इस स्टेटमेंट के बाद देखते है क्या दोनों स्टार इस बात को मानते है या नहीं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें