प्रियंका से शादी के बाद निक ने बताई फैमिली प्लानिंग

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1-2 दिसंबर को क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में रॉयल वेडिंग की थी। शादी के बाद बाद निक जोनस अमेरिका चले गए हैं। निक जल्द ही अपने मुंबई रिसेप्शन के लिए भारत वापस लौटेंगे। लेकिन अमेरिका जाने के पहले निक जोनास ने अपनी शादी और प्रियंका को लेकर कुछ खुलासे किए हैं।
 
हाल ही में निक जोनस ने बताया कि प्रियंका से शादी के बाद उनकी बेबी प्लानिंग क्या है। निक ने कहा कि मैं निश्चित रूप से किसी दिन पिता बनना चाहता हूं। मुझे लगता है कि यह एक असली सपना है और मुझे बहुत तेजी से बढ़ना है। इसके साथ, आप इसे दो तरीकों से देख सकते हैं। आप कह सकते हैं कि यह अनुचित था या आप कह सकते हैं कि उसने मुझे शुरुआती उम्र में कुछ वास्तविक नजरिया दिया है।
 
निक ने कहा कि मैंने कम उम्र में बहुत जिंदगी देखी है। मुझे आशा है कि मैं इसे किसी दिन अपने बच्चे के साथ साझा कर सकूं। वहीं, निक की प‍त्नी प्रियंका को भी बच्चे बहुत पसंद हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि वे बहुत सारे बच्चे चाहती हैं। 
 
शादी के बाद निक-प्रियंका ने दिल्ली में एक शानदार रिसेप्शन रखा था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी शामिल हुए थे। दिल्ली रिसेप्शन के बाद निक-प्रियंका दो और रिसेप्शन पार्टियां देने वाले हैं। 20 दिसंबर को मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए रिसेप्शन पार्टी होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी