'द व्हाइट टाइगर' में प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग देख पति निक जोनास ने कही यह बात

गुरुवार, 14 जनवरी 2021 (16:22 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 22 जनवरी को रिलीज होगी। इसमें वह राजकुमार राव और आदर्श गौरव संग नजर आएंगी। 

 
हाल ही में प्रियंका ने पति निक जोनास के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसके बाद निक ने प्रियंका की एक्टिंग की तारीफ करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
 
प्रियंका की परफॉर्मेंस के बारे में निक ने कहा, 'तैयार हो जाइए, क्योंकि यह फिल्म वाकई में अद्भुत है। प्रियंका तुम्हारी परफॉर्मेंस शानदार नजर आ रही है। फिल्म में तुम बेहद दिलचस्प नजर आ रही हो।' इसके साथ ही निक जोनास ने इस फिल्म को थम्ब्स अप दिया है। 

चुनिए 2020 का चर्चित अभिनेता, अभिनेत्री, बेस्ट मूवी और वेबसीरिज
 
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया था और कैप्शन में लिखा, यह कहानी एक परिवार और एक शख्स बलराम हलवाई की स्थिति के बारे में है। बलराम हलवाई का किरदार आदर्श गौरव ने निभाया है। आदर्श गौरव बेहद होनहार कलाकारों में से एक हैं जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला.. एक छोटे गांव से निकलकर बलराम का भारत में कामयाब कारोबारी बनता है.. और कैसे भूख और अवसर की कमी एक इंसान को जिंदा रहने पर मजबूर करती है।
 
यह फिल्म 2008 के सर्वोश्रेष्ठ उपन्यास 'द व्हाइट टाइगर' पर आधारित है। अरविंद अडिगा के लिखे इस उपन्यास को बहुत लोगों ने पसंद किया था। फिल्म में प्रियंका पिंकी मैडम और राजकुमार उनके पति अशोक के किरदार में हैं। उपन्यास की कहानी भारत में गरीबी, भ्रष्टाचार और संघर्ष के मुद्दों को उजागर करती है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी