रोशनी से जगमगाया परिणीति चोपड़ा का घर, राघव चड्ढा संग इस दिन होगी एक्ट्रेस की सगाई!

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 12 मई 2023 (12:04 IST)
parineeti chopra : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा बीते काफी समय से अपने रिलशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी के खबरों के बीच दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते रहते हैं। परिणीति और राघव के जल्द ही सगाई करने की खबरें भी सामने आ रही है। 

 
खबरों के अनुसार 13 मई को परिणीति और राघव सगाई करने वाले हैं। वहीं इन खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा का मुंबई वाला घर रोशनी से जगमगा उठा है। सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा के घर का वीडियो वायरल हो रहा है। 
 
इस वीडियो में परिणीति का घर लाइट से सजा हुआ दख रहा है। बताया जा रहा है‍ कि परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई 13 मई की शाम को दिल्ली के कनॉट प्लेस में होगी। इस समारोह में केवल दोनों के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। 
 
हालांकि सगाई और शादी की खबरों पर परिणीति और राघव की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। शादी के सवाल पर परिणीति और राघव दोनों ही मीडिया के सामने गोलमोल जवाब देते नजर आते हैं। लेकिन वह इस बात से इंकार भी नहीं करते हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी