नागरिका कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। बॉलीवुड के कई सितारे भी लगातार इस कानून का विरोध कर रहे हैं। बीते दिनों जामिया मिल्लिया इस्लामिया और लगीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में इस कानून का जमकर विरोध किया गया जिसके बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।
इस लाठी चार्ज के बाद बॉलीवुड के कई स्टार छात्रों के पक्ष में खड़े नजर आए और सोशल मीडिया पर अपना विरोध जाहिर किया। इनमें से एक नाम एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का भी है।
परिणीति ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'अगर नागरिकों द्वारा अपने विचार व्यक्त करने से हर बार यही होता रहे तो कैब (Citizenship Amendment Bill) को भूल जाइए। हमें एक बिल पास करना चाहिए और अपने देश को लोकतांत्रिक देश कहना छोड़ देना चाहिए। अपने मन की बात कहने के लिए निर्दोष लोगों की पिटाई की जा रही है। बर्बर है।'