परिणीति ने फिल्म छोड़ने का कारण स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार परिणीति को यह शिकायत थी कि उन्हें बाउंड स्क्रिप्ट नहीं दी गई। साथ ही उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आई और इसके आधार पर यह बात फैला दी गई कि परिणीति फिल्म कर रही हैं। फिल्म साइन करने के पूर्व ही मीडिया में यह बात बता देना परिणीति को पसंद नहीं आया। इसी वजह से परिणीति ने फिल्म से अलग होने का फैसला लिया।
कुछ फिल्मों के असफल रहने के बाद परिणीति सोच समझ कर आगे बढ़ रही हैं। वे बेसिर-पैर फिल्म करने के बजाय खाली बैठना पसंद कर रही हैं। उनके पास सिर्फ एक ही फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' है, लेकिन परिणीति को इससे कोई शिकायत नहीं है।