अजय देवगन की 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' विवादों में फंसी, दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर

शनिवार, 14 दिसंबर 2019 (12:43 IST)
अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल स्टारर फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्म को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई।

 
अखिल भारतीय क्षत्रिय कोली राजपूत संघ हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि फिल्म के निर्देशक ने तानाजी मालुसरे के असली वंश को नहीं दिखाया गया है। 

ALSO READ: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' का पहला पोस्टर इस दिन होगा रिलीज
 
दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के लिए 19 दिसंबर का दिन तय किया गया है। ब ता दें कि 17वीं शताब्दी पर बनी फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' मराठा सरदार और छत्रपति शिवाजी महाराज के पक्के मित्र रहे तानाजी मालसुरे की जिंदगी पर आधारित है। 
 
अजय देवगन फिल्‍म में तानाजी का किरदार निभाएंगे। काजोल तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे का किरदार निभाएंगी। वहीं सैफ अली खान विलेन उदयभान राठौड़ के किरदार में हैं।
 
इसके अलावा फिल्म में शिवाजी महाराज के रोल में शरद केलकर, जीजामाता के रोल में पद्मावती राव नजर आएंगी। यह फिल्‍म 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी