प्रियंका चोपड़ा का सौ करोड़ का धमाका

मुंबई में कई बॉलीवुड स्टार्स के शानदार बंगले हैं। शाहरुख खान, दिलीप कुमार, धर्मेन्द्र, जीतेन्द्र के घर की कीमत करोड़ों रुपये हैं। इस लिस्ट में अब प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल होने जा रहा है। प्रियंका ने मुंबई स्थित वर्सोवा में एक घर खरीदा है जिसे महल में वे तब्दील करना चाहती हैं। शानो-शौकत की तमाम सुविधाएं जुटाना चाहती हैं। इस घर की कीमत उन्हें तकरीबन सौ करोड़ रुपये पड़ेगी। एक बिल्डर ने प्रियंका के सपने के घर को हकीकत में तब्दील करने का काम शुरू कर दिया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें