शुरू हुई प्रियंका की शादी की रस्में, ब्राइडल शॉवर में पहुंची निक की मम्मी!

सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (15:54 IST)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की डेट भले ना आई हो लेकिन शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बीते दिनों निक जोनास भारत में निक-प्रियंका की रोके की रस्म हुई थी। अब अब प्रियंका चोपड़ा के 'ब्राइडल शॉवर' की तस्वीरें सामने आई हैं।
 
प्रियंका वाइट गाउन में काफी सुंदर दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को देखकर आप कह सकते हैं कि वो अपनी प्री वेडिंग एन्जॉय कर रही हैं।
 
अमेरिका में मौजूद प्रियंका चोपड़ा की दो दोस्तों मुबिना रैटॉन्से और अंजुला आचार्य ने एक कैफे में इस पार्टी का आयोजन किया था। 
 
इस जश्न में निक जोनस के भाई केविन जोनास, उसकी पत्नी डेनियल जोनस और उनकी बेटी अलेना भी शामिल हुए। 
 
प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल शॉवर में निक जोनस की मम्मी यानि प्रियंका की सास भी पहुंचीं। माना जा रहा है कि निक और प्रियंका जल्द ही अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी